बिजनौर: बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस ने शराब का सेवन कर ट्रक चला रहे दो ट्रकों को किया सीज
Bijnor, Bijnor | Nov 24, 2024 बिजनौर में रविवार को एसपी के आदेश पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जिले भर में ट्रैफिक पुलिस ने 980 चालान किए हैं।साथ ही शराब का नशा करके ट्रक चला रहे दो ट्रक ड्राइवरो को हिदायत देते हुए उनके ट्रकों को पूर्ण रूप से सीज कर दिया है।