देेेवरिया: सोन्हुला रामनगर चौराहे के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
Deoria, Deoria | Sep 14, 2024 सोन्हुला रामनगर के रहने वाले रामप्रवेश 60 साल शनिवार की सुबह अपने गांव के चौराहे पर चाय पीने गए थे।वापस लौट रहे थे कि तेज रफ्तार की बाइक में ठोकर मारी।जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।वहीं बाइक सवार गोरखपुर के निवासी सिद्धार्थ और कृष्ण मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए।लोगों ने दोनों को उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा।चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।