देेेवरिया: एकौना गांव में युवक ने कमरे में लगाई फांसी हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Deoria, Deoria | Sep 13, 2024 मईल थाना क्षेत्र के एकौना गांव के रहने वाले लक्ष्मण वर्मा ने गुरुवार की शाम को कमरा बंद कर फांसी लगा ली । कुछ देर बाद परिजनों ने खिड़की से देखा तो दंग रह गए ।तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।