इंदौर: विजय नगर में कोरियर ऑफिस और ट्रैवल्स एजेंसी में चोरी, पार्सल और मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Indore, Indore | Mar 9, 2025 इंदौर के विजयनगर इलाके में एक कोरियर सर्विस के ऑफिस और पास ही स्थित ट्रैवल्स एजेंसी में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कोरियर पार्सल और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। विजयनगर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एक अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।