गोपालगंज: शहर के मौनिया चौक पर सिपाही ने युवक पर सड़क पर चलाया डंडा, लोग हुए उग्र, वीडियो वायरल
पीपुल्स फ्रेंडली कहे जाने वाली गोपालगंज पुलिस ने बीच सड़क पर एक बेकसूर बाईक सवार युवक की डंडे से पिटाई कर दी...घटना नगर थाना क्षेत्र के मौनिया चौक के पास की बताई जा रही है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।