शाहजहांपुर: महाकुंभ जा रही टूरिस्ट बस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 10 लोग हुए घायल
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में रेड चिल्ली ढाबा के सामने खड़ी टूरिस्ट बस से पीछे से आ रही रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस में बैठे आठ और टूरिस्ट बस में बैठे दो लोग घायल हो गए। टूरिस्ट बस देहरादून से प्रयागराज महाकुंभ जा रही थी। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे