अलीपुर: क्राइम ब्रांच ने एक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ किया, सैफ अली गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
पश्चिमी जिला की क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने 1 एक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सैफ अली गैंग के 2 शातिर शूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 विदेशी पिस्तौल, 1 देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस और 1 मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहबाज और अमन उर्फ़ सानू के रूप में हुई है, यह दोनों विकास नगर के रहने वाले हैं।