शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर भोपा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के द्वारा पहुंचकर दो युवकों पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। महिला ने कहा कि पुलिस भी आरोपियों को बचाने का काम कर रही है, इसलिए वह मांग करती है कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।