चरथावल थाना क्षेत्र के गांव मंगनपुर निवासी एक अभियुक्त सलीम पुत्र अलीशेर के द्वारा गत दिवस पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी गई थी। जिस पर पुलिस में अफरा तफरी मच गई थी। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच कर जब पूरे मामले की छानबीन की गई तो लूट की घटना झूठी पाई गई। जिस पर पुलिस के द्वारा सलीम को शुक्रवार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।