सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में कर्मचारी कल्याण संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता एवं कर्मचारी संगठनों के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।बैठक के दौरान कर्मचारी संगठनों के द्वारा पूर्व में समस्याओं के संबंध में दिये गये समस्याओं के निराकरण से संबंधित पत्रों का कलेक्टर के द्वारा अवलोकन किया गया। एवं विभागवार प्राप्त समस्याओं से संबंधित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।