झालरापाटन: भवानी मंडी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
झालावाड़ की भवानी मंडी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का उपचार झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में जारी है। जबकि सोमवार सुबह 11:00 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।