लाडपुरा: कोटा दशहरा मेले में आयोजित चंबल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन, राजस्थान के तीन मंत्री हुए शामिल
Ladpura, Kota | Oct 15, 2025 132 वे राष्ट्रीय दशहरे मेले में आयोजित चंबल केसरी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं फाइनल मुकाबले का आयोजन बुधवार शाम 4 बजे हुआ। जिसमे राजस्थान सरकार के 3 मंत्रियों ने शिरकत की जिसमे विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में हाड़ौती एवं राजस्थान के पहलवानों ने जबरदस्त दमखम दिखाया।