कन्नौज: बछजापुर गांव से स्विमिंग पूल में नहाने निकला 11 वर्षीय किशोर हुआ लापता, कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
कन्नौज कोतवाली के बछजापुर गांव से 11 साल के किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोर एक व्यक्ति के साथ स्विमिंग पूल नहाने निकला था जिसके बाद घर नही आया।