चूरू: नई सड़क पर चाईनीज मांझे से बचाव के साथ हेलमेट पहनने का संदेश, बाइक सवारों को वितरित किए गए मफलर
Churu, Churu | Jan 9, 2026 चूरू की इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से सड़क सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए चायनीज मांझे से बचाव एवं हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोहिया कॉलेज, नई सड़क क्षेत्र में दुपहिया वाहन चालकों को मफलर वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान कुल 110 मफलर बांटे गए।