काशी अंतरग्रही यात्रा का आज समापन, एडिशनल सीपी ने श्रद्धालु महिलाओं से यात्रा के बारे में जानकारी ली
Sadar, Varanasi | Dec 16, 2024 वाराणसी में दो दिवसीय अंतरग्रही पदयात्रा मेले का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं से गोदौलिया चौराहे पर शाम 4 बजे हाल-चाल लेने के लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा पहुंचे। इस दौरान महिलाओं से एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बुजुर्ग श्रद्धालु महिलाओं से पूछा यात्रा करने में कोई परेशानी तो नहीं न हुई।