उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध की प्रखंड इकाई गुरारु की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार दोपहर 2 बजे इसमाइलपुर स्थित बी० पी० एस० कोचिंग सेंटर के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के साथी गिरिजेश यादव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर को तन-मन-धन से भाग लेंगे।