शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अटामानपुर में पदस्थ सीएचओ डॉ. शीतल सिसोदिया ने कथित विभागीय प्रताड़ना से तंग आकर बीपी की करीब 20 गोलियां निगल लीं। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉ. शीतल सिसोदिया एक वर्ष के बच्चे की मां हैं।