फिरोज़ाबाद: आजाद नगर स्थिति खाली पड़े प्लाट में एक महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी,ससुरालजनों पर दहेज़ हत्या का आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर इलाके में खाली पड़े प्लाट में सोमवार की सुवह एक महिला की लाश पड़ी मिलने से सनसनी फेल गयीं है। मृतक महिला का नाम पिंकी पति वीरेश बताया जा रहा है। मृतका के मायके वालो ने पति समेत 7 लोगो पर दहेज़ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयीं है।