बुधवार को करीब एक बजे एएसपी प्रवीण कुमार चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय बागपत में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें गम्भीरता से सुनी गईं तथा प्रत्येक फरियादी से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।