सुपौल: कटैया चौक पर सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Supaul, Supaul | Sep 11, 2025 सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक पर बुधवार शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोशली पट्टी वार्ड संख्या-18 निवासी स्व. सत्यदेव राम के पुत्र 35 वर्षीय विनोद राम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, विनोद राम अपने ससुराल बेलोखरा से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुल