हज़ारीबाग: टाटीझरिया में जंगली हाथियों ने फसल व घरों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत
हजारीबाग जिले के टाटीझरिया क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथियों के झुंड के द्वारा किसानों का फसल नष्ट करना व मकान क्षतिग्रस्त करना, मवेशियों को मारना क्षेत्र की प्रमुख समस्या बन गया है। इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र के ग्रामीण संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाते हुए थक चुके हैं।