मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने वरिष्ठ पत्रकार अम्बिका उपाध्याय को लवकुशनगर ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के पत्रकारों में उत्साह का माहौल बन गया। पत्रकार साथियों ने पुराने बस स्टैंड पर मिष्ठान वितरण कर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।