मायके पक्ष का आरोप है कि भूरी के ससुरालीजन बच्ची को मारने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच करने लगे और ससुरालीजन बच्ची के शव को लेकर थाने पहुंच गए और कोतवाली से बाहर आकर बच्ची के शव को लेकर गंजडुंडवारा जाने लगे । तभी भूरी अपनी बच्ची का शव मांगने लगी। तभी कोतवाली गेट पर ससुराल पक्ष और मायका पक्ष के लोगों में बच्ची के शव की छीनाझपटी होने लगी और अफरा-तफरी मच गई।