रामपुर: चमरव्वा कैमरी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, ज़िला अस्पताल में शव का कराया गया पीएम
Rampur, Rampur | Sep 6, 2025 शनिवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना कैमरी क्षेत्र के मोहल्ला इमाम बाड़ा निवासी नाज़िम अली ड्राइवर थे। शुक्रवार शाम सात बजे के आसपास कैमरी से रामपुर जा रहे थे। चमरव्वा कैमरी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।