झालरापाटन: 96% के साथ दीपक ने झालरापाटन में टॉप किया, सरकारी टीचर बनकर पिता की आर्थिक मदद करना चाहता है
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। झालरापाटन में आदर्श विद्या मंदिर के साइंस के छात्र दीपक चारण ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। दीपक ने बायोलॉजी में 99, केमिस्ट्री में 95, फिजिक्स में 94, अंग्रेजी में 100 और हिंदी में 92 अंक प्राप्त किए। आदर्श विद्या मंदिर की ओर से दोपहर 3:00 बजे दीपक का जोरदार स्वागतअभिनंदन किया।