झालरापाटन: NH-52 पर मिनी सचिवालय के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
नेशनल हाईवे 52 पर झालावाड़ मिनी सचिवालय के समीप बुधवार शाम करीब 6:00 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि सुकेत की ओर से दो युवक बाइक से आ रहे थे इसी दौरान लेन रोड पर आ रही एक कर अचानक निकालकर हाईवे पर आ गई जिसके कारण बाइक और कार में भिड़ंत हो गई।