झालरापाटन: रेलवे पुलिया के पास मिले शव की शिनाख्त, मृतक मध्य प्रदेश का टैक्सी ड्राइवर, किराए पर कार लेने वाले युवकों पर हत्या का शक
झालावाड़ के डाक बंगले की रेलवे पुलिया के समीप दो दिन पूर्व मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक भोपाल जिले के कलारा का रहने वाला 28 वर्षीय पंकज साहू है। सूचना मिलने पर पंकज के पिता रामदयाल और अन्य परिजन झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचे। बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे कोतवाली पुलिस ने मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त करवाई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।