बबेरू: चरका यमुना नदी में अवैध खनन के बाद ओवरलोडिंग का खेल, गांव की सड़क हो रही खराब
Baberu, Banda | Mar 30, 2026 मर्का थाना क्षेत्र के चरका गांव की यमुना नदी में बालू माफिया के द्वारा एनजीटी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खनन कर रहे हैं। इसके अलावा ओवरलोडिंग का खेल भी जारी है, जिसमे ट्रक ट्रैक्टरों में ओवर लोड बालू लोड करने के बाद सड़कों से निकलते हैं जिससे गांव की सड़क खराब हो रही है। ऊपर से सड़कों में मिट्टी डाल दिया है जिससे आने-जाने में परेशानी होती है।