इंदौर: SGSITS कॉलेज के जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, एक छात्र हुआ गंभीर घायल, तुकोगंज थाना क्षेत्र का मामला
Indore, Indore | Feb 24, 2024 तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित SGSITS कॉलेज के सेकंड ईयर और फोर्थ ईयर के छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरे मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही छात्रों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने प्रियांशु पर बीयर की बोतल मारी गई है। जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई है।