मोकामा: मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र में एक गुमटी जलकर राख हो गई
Mokameh, Patna | Mar 29, 2026 बीती रात मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र में एक गुमटी में आग लग गई। आग लगने से मकेश्वर यादव की गुमटी में रखे सामान सहित गुमटी जलकर पूरी तरह राख हो गया। सूत्रों से रविवार की शाम लगभग 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी असामाजिक तत्वों द्वारा गुमटी में आग लगाई गई है। हालांकि कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं है । पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।