रामगंजमंडी शहर के एक निजी लॉज में ठहरे रोडवेज बस परिचालक के कमरे से नगदी, मोबाइल, टिकिट डायरी ओर जरूरी दस्तावेज से भरा बैग चोरी होने के बाद बाजार नंबर-3, छोटे गोर्धननाथ मंदिर के पास स्थित कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश डपकरा के घर के बाहर पड़ा मिला। परिवार ने चोरी की खबर देखी तो उन्हें मामले की जानकारी मिली।