शाहबाद: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 159 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
रविवार को दूसरे दिन शाहाबाद ब्लाक के दो परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 2304 परीक्षार्थियों में से 159 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शाहाबाद में एक डिग्री कॉलेज और एक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।