बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को 40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अभियान के तहत बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर साहब पुत्र आरिफ निवासी सकलानी मदरसा हजियापुर थाना बारादरी को 40 ग्राम स्मैक जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹400000 है के साथ गिरफ्तार किया है।