झांसी: झांसी में पुलिस कस्टडी से भागे बदमाश नदीम खान को मुठभेड़ में पकड़ा गया, मेडिकल के दौरान अस्पताल से हुआ था फरार
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2026 झांसी में पुलिस कस्टडी से भागे आरोपी नदीम खान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 16 मार्च को पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसने शहर में 2 चोरियां की थी पुलिस मेडिकल जांच कराने जिला अस्पताल ले गई तो वहां से नदीम फरार हो गया था 13 दिन से वह पुलिस को चकमा दे रहा था