आजमगढ़ जनपद के एसपी के निर्देशन में मेहनगर थाना की पुलिस टीम को कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक उमेश सिंह व मय हमराह फोर्स ने मतदाता सूची सत्यापन कार्य में बाधा डालकर मारपीट करने के मामले में वांछित पांच आरोपियों राजनेत चौहान राकेश चौहान, अंबुज चौहान, फूलबदन चौहान, छोटेलाल चौहान को उनके घर से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।