प्रतापगढ़: ऑपरेशन पहाड़िया में बड़ी सफलता, अरनोद थाना क्षेत्र का 25 हजार का इनामी तस्कर दशरथ गिरफ्तार
प्रतापगढ़। उदयपुर रेंज में नशे के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। “ऑपरेशन पहाड़िया” के अंतर्गत तीन माह के लगातार प्रयास के बाद 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर दशरथ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और 25 हजार या उससे अधिक इनाम