हाथरस: पुलिस ने चेकिंग के दौरान पहलवान बगीची के पास बम्बा पटरी आगरा रोड से एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ गांजा सहित किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को पहलनवान वगीची के पास बम्बा पटरी आगरा रोड से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 870 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त पहले कई बार जेल जा चुका है।