नाथनगर स्थित बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। समाज कल्याण विभाग के सचिव सह कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष समक्ष के करकमलों द्वारा समाज कल्याण विभाग के सभागार से ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस सेवा की शुरुआत की गई।