पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के एतमानगर समूह जल प्रदाय योजना से 72 हजार 619 घरों में पानी की सप्लाई की जाएगी। जल शोधन संयंत्र की 285 लाख लीटर रोज वाटर ट्रीटमेंट की क्षमता है। शनिवार की सुबह 11 बजे कलेक्टर अजीत वसंत ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य का जायजा लिया।