आगरा: कमिश्नरेट आगरा में 16 उप निरीक्षकों व निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव, योगेश कुमार को मिला थाना कमला नगर का चार्ज
Agra, Agra | Nov 23, 2025 कमिश्नरेट पुलिस स्थापना बोर्ड की 23.11.2025 की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का तत्काल स्थानांतरण किया गया। तरुण धीमान को थाना फतेहाबाद, धर्मेन्द्र कुमार को ट्रांस यमुना, आशुतोष रघुवंशी को बरहन, बृजेश गौतम को निबोहरा भेजा गया। कई थानों के थानाध्यक्षों का भी स्थान परिवर्तन कर साइबर सेल व अपराध शाखा में नई तैनाती दी गई है।