सीतापुर: जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर और तीमारदार के बीच हुई झड़प का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
सीतापुर जिला अस्पताल में शनिवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉक्टर रचना गौड़ और मरीज के तीमारदार बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद मामले में जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने संज्ञान लेते हुए मामले के जांच के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार सीएमओ सीतापुर और एसडीएम सदर के द्वारा मामले की जांच की जाएगी।