झालरापाटन: झालरापाटन के समीप पिड़ावा मार्ग पर कार पलटी, 6 लोग घायल, बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर तलाई में गिरी
झालरापाटन के समीप पिड़ावा मार्ग पर रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तलाई में पलट गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों के परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने सोमवार सुबह 11:00 बजे बताया झालरापाटन के तीतरवासा गांव निवासी राकेश और रविंद्र के परिवार घायल हुए हैं।