औरैया: थाना औरैया कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत की जानकारी सीओ सदर ने दी
सीओ सदर महेन्द्र प्रताप ने जानकारी दी कि सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव भाऊपुर निवासी रामआसारे (65) बुधवार की शाम लगभग चार बजे गांव के समीप ही राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान इटावा से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर वह सडक़ गिरे। इससे मौके पर ही मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया हैं।