इंदौर: फ़िल्म निर्माता व निर्देशक अनुराग कश्यप की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष, पलासिया थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
Indore, Indore | Apr 19, 2025 फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ इंदौर में विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में फरियादी नीरज याग्निक ने पलासिया थाने में एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अनुराग कश्यप की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावना आहत हुई है।