इंदौर: पलासिया में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कई वाहनों से टकरा गई, हादसे में चालक घायल
Indore, Indore | Apr 18, 2025 इंदौर की पलासिया पुलिस के अनुसार बंगाली चौराहे पर दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। जहां मौके पर एक कार को शुभम चौरसिया नाम का युवक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे की हालत में था। पहले उसने एक कार को टक्कर मारी, फिर एक पैसेंजर ऑटो रिक्शा और एक बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान एक कार में गर्भवती महिला सवार थी, जिसे अस्पताल भेजा गया।