शनिवार को पंच गौरव योजना के अंतर्गत प्रतापगढ़ एक जिला एक वनस्पति प्रजाति में प्रतापगढ़ जिले की वनस्पति तेंदू पत्ता को वनस्पति गौरव के रूप में चुना गया। जिसको लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जवाहरनगर में किया गया। कार्यक्रम उपवन संरक्षक सुरेश अग्रवाल के निर्देशन में दादू पर्यावरण संस्थान टोंक द्वारा जवाहर नगर स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस धरियावद में आयोजित किया।