बरेली: भुता थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के एरोला गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से दवा लेने गंगापुर जा रहे थे, तभी एरोला और रसूला गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के भेजा है।