बेगूसराय: गणेश चतुर्थी को लेकर मेन मार्केट में व्यवसाययों ने निकाला शोभा यात्रा, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
गणेश चतुर्थी को लेकर में मेन मार्केट में व्यवसाईयों ने शोभायात्रा निकाली इस दौरान नगर थाना की पुलिस सुरक्षा में तैनात थी. इस मौके पर संबोधित करते हुए व्यवसाई अजीत भारद्वाज ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी पर आज शोभा यात्रा निकाली गई है. यह शोभा यात्रा मेन मार्केट, हीरालाल चौक, टेढ़ीनाथ मंदिर चौक, नगर पालिका चौक आदि स्थानों पर निकाली गई.