हुज़ूर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
Huzur, Bhopal | Mar 23, 2025 भोपाल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर जेल की व्यवस्थाओं के संबंध में बात की। जेल के किचन को देखा और खाने की गुणवत्ता देखी। न्यायधीश ने जेल के अस्पताल का दौरा करते हुए इलाज करा रहे कैदियों से बात कर जेल में मिलने वाले उपचार के संबंध में बात की।