पटना ग्रामीण: बिहार ओपन बोर्ड के छात्रों का दिनकर गोलंबर पर हंगामा, परीक्षा केंद्र पर नहीं घुसने देने का आरोप
राजधानी पटना के दिनकर गोलंबर पर बिहार ओपन बोर्ड के छात्रों ने शनिवार की सुबह जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि समय पर केंद्र पर पहुंचने के बावजूद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया